आज की ताजा खबर

159वें स्थापना दिवस पर संडीला नगर पालिका का गौरवगान, जनप्रतिनिधि व पत्रकार सम्मानित

top-news

संडीला (हरदोई)। जनपद की सबसे पुरानी नगर पालिका परिषद संडीला का 159वां स्थापना दिवस मंगलवार को हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर चेयरमैन मोहम्मद रईस अंसारी ने अधिशासी अधिकारी अनिरुद्ध कुमार, सभासदों व अधिकारियों के साथ केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले नागरिकों को सम्मानित किया गया।

चेयरमैन मोहम्मद रईस अंसारी ने कहा कि 14 जुलाई 1868 को स्थापित संडीला नगर पालिका हरदोई की सबसे पुरानी नगर पालिका है। 159 वर्षों की विकास यात्रा नगर के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका ने स्वच्छता, पेयजल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था सहित जनसुविधाओं के क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए हैं और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि नगर पालिका के प्रथम चेयरमैन राजा दुर्गा प्रसाद थे, जिन्होंने नगर के सुनियोजित विकास की नींव रखी। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें लगातार चौथी बार नगर पालिका की जिम्मेदारी सौंपी है, जबकि उनकी पत्नी शमसुनिशां भी पूर्व में चेयरमैन रह चुकी हैं। उन्होंने इसे जनता के विश्वास का सम्मान बताते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया।


चेयरमैन ने नगरवासियों से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही संडीला को आदर्श नगर बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता इरफान हमीद ताज मियां, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राज मंगल सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंवर वीरेंद्र सिंह, अब्दुल वली सिद्दीकी, प्रेम बाबा, अभय गुप्ता, सूफी शाहनवाज आलम सहित सभासद, नामित सभासद, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के अंत में सभी अतिथियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई। 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *