आज की ताजा खबर

असम के राज्यपाल से भाजपा नेता डॉ. आदर्श दीपक मिश्र की शिष्टाचार भेंट, 'आत्मनिर्भर विकसित भारत में युवा नेतृत्व' पुस्तक की भेंट

top-news

गुवाहाटी/हरदोई। भाजपा नेता, सवर्ण चेतना सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं अधिवक्ता डॉ. आदर्श दीपक मिश्र ने असम के राजभवन, गुवाहाटी में राज्यपाल महामहिम लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने अपनी स्वलिखित पुस्तक 'आत्मनिर्भर विकसित भारत में युवा नेतृत्व' राज्यपाल को भेंट की।

भेंट के दौरान डॉ. मिश्र ने आगामी सितंबर माह में ग्रामोदय पी.जी. कॉलेज, हरदोई में आयोजित होने वाले युवा संसद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया। राज्यपाल ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में आने का आश्वासन दिया।


पुस्तक का अवलोकन करने के बाद राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने कहा कि यह पुस्तक युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने लक्ष्य के साथ-साथ लेखन की ओर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने डॉ. आदर्श दीपक मिश्र की लेखन क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें इस क्षेत्र में और आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पुस्तक राष्ट्र निर्माण में युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करेगी।

इस दौरान डॉ. मिश्र ने राज्यपाल से भारतीय सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्र निर्माण तथा युवाओं की सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर निषाद पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कश्यप तथा भाजपा नेता मुकुल सिंह भी उपस्थित रहे। 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *