आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
नीट में सुल्तानपुर के होनहारों का जलवा प्रथम प्रयास से चौथे प्रयास तक सफलता की नई इबारत
- दैनिक लोक भारती
- 17 Jul, 2026
सुल्तानपुर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट 2026) के परिणाम में सुल्तानपुर जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर जनपद का गौरव बढ़ाया है। किसी ने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की तो किसी ने लगातार संघर्ष के बाद मंजिल पाई। इन होनहारों की उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है।
कूरेभार के रुसहा सैदखानपुर निवासी तनवीर अहमद उर्फ बच्चन की सबसे छोटी पुत्री तस्लीम तनवीर ने पहले ही प्रयास में 595 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 9064 हासिल की। इसी वर्ष इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने वाली तस्लीम ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और परिवार को दिया। उनका सपना चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करना है। इस उपलब्धि पर आजाद पब्लिक स्कूल के प्रबंधक वसीम अहमद, फूल मोहम्मद, इस्तियाक, लाल मोहम्मद सहित क्षेत्र के अनेक लोगों ने उन्हें बधाई दी।
वहीं, गोमती आरती के सहसंयोजक एवं समाजसेवी राकेश सिंह 'दद्दू' के पुत्र शिवांशु सिंह ने पहले ही प्रयास में 720 में से 648 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक 1598 प्राप्त की। शिवांशु ने इसी वर्ष तेलंगाना बोर्ड से 94 प्रतिशत अंकों के साथ इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया है। वह राणा प्रताप पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य स्वर्गीय श्रीनाथ सिंह के पौत्र हैं। इस सफलता पर डॉ. सुधाकर सिंह, रतन कसौधन, रुद्र प्रताप सिंह 'मदन', राजेंद्र शर्मा, रमेश महेश्वरी, डॉ. कुंवर दिनकर प्रताप सिंह, शालिनी कसौधन, अजय वर्मा, सेनजीत कसौधन, राजेश पाठक, मुन्ना सोनी और रामू सोनी सहित अनेक लोगों ने शुभकामनाएं दीं।
इसी क्रम में शेम्फोर्ड स्कूल की छात्रा श्रेया सिंह ने 522 अंक प्राप्त कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। उनके पिता संदीप कुमार सिंह तथा चाचा विश्वदीप सिंह (सीआरपीएफ) ने उनकी सफलता का श्रेय अनुशासन और मेहनत को दिया। विद्यालय के प्रबंधक रंजीत सिंह एवं प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार तिवारी ने श्रेया को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उधर, भदैयाँ ब्लॉक के मलिकपुर अहिरौली निवासी शुभम यादव, पुत्र सुरेंद्र यादव, ने चौथे प्रयास में 577 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 19,000 हासिल की। एआईआईएमएस दिल्ली से पैरामेडिकल कोर्स करने के साथ उन्होंने नीट की तैयारी जारी रखी और आखिरकार सफलता हासिल की। उनकी उपलब्धि पर पूर्व प्रधान अबू शहबाज सहित परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने बधाई दी। चारों विद्यार्थियों की सफलता ने यह साबित कर दिया कि लक्ष्य के प्रति समर्पण, कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास से हर मंजिल हासिल की जा सकती है। इन होनहारों की उपलब्धि जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बन गई है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







