आज की ताजा खबर

भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष का मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया भव्य स्वागत हजारों कार्यकर्ता रहे मौजूद

top-news

कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के कुशीनगर जनपद में प्रथम आगमन पर शुक्रवार को मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में सुनील दूबे उर्फ़ अटल, राकेश पाल, शम्भू चौहान, संतोष गुप्ता, मकेश्वर पाण्डेय, संतोष गुप्ता, वीरेंद्र निषाद, जीतेन्द्र यादव, सीताराम सहित पार्टी पदाधिकारियों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जयघोष के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया।

इस पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और जोश देखने को मिला। इस दौरान माँ नारायणी का लाल और खड्डा का सेवक के नारों से जिला भाजपा कार्यालय गूंज उठा।


जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता काफिलों के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया तथा शंकनाथ बजा पंडितों ने उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भारत माता तथा भाजपा के समर्थन में जोरदार नारे लगाए गए।

स्वागत स्थल पूरी तरह भाजपा के झंडों और बैनरों से सजा हुआ था। इस अवसर पर पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *