आज की ताजा खबर

बेटियों के जन्म पर मनाया गया कन्या जन्मोत्सव, नवजात बालिकाओं एवं माताओं का सम्मान कर दिया गया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश

top-news

कुशीनगर। शासन की मंशा के अनुरूप डीएम के निर्देश व जिला प्रोबेशन अधिकारी के मार्गदर्शन में शुक्रवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय कुशीनगर के सभागार में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। जिसका शुभारम्भ केक काटकर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा ने की। 

 इस दौरान नवजात बालिकाओं के जन्म पर उनके परिवारों के साथ खुशियां साझा करते हुए 15 लाभार्थी परिवारों को सम्मानित किया गया। लाभार्थियों में कुलसुम पत्नी खुर्शीद आलम, मनीषा देवी पत्नी कन्हैया, मनीषा गुप्ता पत्नी सम्पूर्णानन्द, सुनीता पत्नी सर्वजीत, आशा देवी पत्नी उपेन्द्र, पूजा पत्नी लवकुश, अंजू देवी पत्नी सोनू, सीतारा खातून पत्नी इद्रीश अली, उषा पत्नी धर्मेन्द्र, रंजना गुप्ता पत्नी दीपक गुप्ता, ममता पत्नी भीम, पूनम देवी पत्नी सुनील, गरिमा पत्नी प्रिंस कुमार, शोभा कुशवाहा पत्नी प्रिंस कुशवाहा तथा नेहा पत्नी सुनील को बेबी किट, मिष्ठान, टेडी बियर एवं उनकी माताओं को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नलिन सिंह ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन की जेंडर स्पेशलिस्ट प्रीति सिंह ने महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा और सहायता से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों—चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), वन स्टॉप सेंटर (181), वूमेन हेल्पलाइन (1090), आपातकालीन सेवा (112), एम्बुलेंस सेवा (108) तथा जननी एम्बुलेंस सेवा (102)—की उपयोगिता एवं सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विभागीय योजनाओं से संबंधित प्रचार-प्रसार सामग्री एवं पम्पलेट भी वितरित किए गए तथा पात्र परिवारों से योजनाओं का लाभ लेने एवं अन्य पात्र व्यक्तियों को भी लाभ दिलाने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अरुण कुमार दूबे, सीएमएस डाॅ. दीपिल तथा डिस्ट्रिक्ट मिशन को-ऑर्डिनेटर नलिन सिंह सहित अन्य अधिकारी सहित महिला कल्याण विभाग के कनिष्ठ स0 ओमप्रकाश यादव, अमन मिश्रा, जेंडर स्पेशलिस्ट बंदना कुशवाहा, दिनेश कुमार, संयुक्त जिला चिकित्सालय की स्टाफ नर्स राजेश्वरी, आशा कार्यकर्त्रिया तथा लाभार्थियों के परिजन उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *