आज की ताजा खबर

सऊदी अरब में अमजद को पांचवें दिन किया गया सुपुर्द-ए-खाक विदेश में 12 जुलाई रविवार को रात में 11:00 बजे हार्ट अटैक से हुई थी मौत, परिजनों के सहमत से सऊदी अरब के जन्नतुल बगिया कब्रिस्तान में किए गए दफन

top-news

 कुशीनगर। जनपद के खड्डा थाना अंतर्गत ग्राम सभा बंजारी पट्टी निवासी 44 वर्षीय अमजद अंसारी पुत्र मौला अंसारी 

 काफी दिनों से अपने छोटा भाई इजहार चाचा सुल्तान अंसारी व ससुर आबिद अली साथ सऊदी अरब में रहते थे वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था बीती 12 जुलाई रविवार को रात में 11:00 बजे विदेश में ही हार्ट अटैक से उसकी हुई थी मौत हो गई।

बता दें कि अमजद का छोटा भाई इरशाद अली ने बताया कि वह 4 साल पहले सऊदी कंट्री के दम्माम में गया था वह वहा ड्राइवरी का काम करते थे बीते रविवार 12 जुलाई को परिवार के लोगों से बात हुआ और बात करने के बाद वह गाड़ी लेकर कहीं जा रहे थे अचानक उनके सीने में दर्द हुआ और गाड़ी रोड से साइड कर स्टेरिंग पर ही बैठे-बैठे बेहोश हो गए।

वाहन में बैठी सऊदी मैडम द्वारा अमजद के ससुर आबिद अली को फोन कर सारी बात बताई सूचना मिलने के बाद ससुर आबिद अली व उसका छोटा भाई जहर अंसारी मौके पर पहुंच कर बेहोशी की हालत में सऊदी अरब के अस्पताल में पहुंचे जहां पर डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया जिसकी सूचना परिवार वालों को मिलने के बाद रो रो कर उनका बुरा हाल है।


मरहूम अमजद अंसारी को सऊदी अरब के जन्नतुल बगिया कब्रिस्तान में बृहस्पतिवार को परिजनों के सहमती से हिंदुस्तान के समय 5:30 बजे दफन किए गए। जानकारी होने पर रिश्तेदार से लेकर गांव क्षेत्र के लोगों की भीड़ लग गई है। तथा रोते बिलिखते बड़े व बच्चों को समझाने बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। बता दे की मरहूम अमजद अंसारी की 20 वर्ष पहले  ग्रामसभा गंगा छपरा कोहरगडडी निवासी आबिद अली की पुत्री 40 वर्षीय तशरीफुन से अकद निकाह हुआ था।

उन दोनों से पैदा हुए तीन पुत्रों में बड़ा पुत्र जुनैदआलम 21 वर्ष, जोया खातून 16 वर्ष, सीबी खातून 13 वर्ष है। उनके इतना ही उम्र में उनके सर से पिता का साया उठ गया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *