आज की ताजा खबर

क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत, संगठन को नई ऊर्जा मिलने की जताई उम्मीद टोल टैक्स पर व्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव के नेतृत्व में हुई भब्य स्वागत क्षेत्रीय अध्यक्ष को कार्यकर्ताओं ने अपने बीच पाकर झुम उठे

top-news

कसया, कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार राय के कुशीनगर में प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। हेतिमपुर टोल प्लाजा पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और पुष्पमालाओं के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति, सेवा और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा जनकल्याण और विकास के कार्यों को नई गति मिलेगी।


उन्होंने नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष को नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम के दौरान विधायक पी.एन. पाठक, मोहन वर्मा, मनीष जायसवाल, विवेकानंद पांडेय, जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय, मंडल अध्यक्ष राजेश राव, बिनोद सिंह, संजय पांडेय, डिम्पल पांडेय, मोनू राव, पवन मदेशिया, राधेश्याम मदेशिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *