आज की ताजा खबर

सड़क सुरक्षा अभियान तेज: एआरटीओ ने रोडवेज बस समेत 63 वाहनों के काटे चालान, यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

top-news

नो-पार्किंग, रॉन्ग साइड और लापरवाही से वाहन चलाने पर चला प्रवर्तन अभियान

बदायूं बदायूं में एआरटीओ हरिओम गौतम की कार्रवाई, रोडवेज बस का भी हुआ चालान

बदायूं। शासन और जिलाधिकारी के निर्देश पर सड़क सुरक्षा को लेकर बदायूं में परिवहन विभाग ने विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान के दौरान एआरटीओ हरिओम गौतम ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए रोडवेज बस समेत कुल 63 वाहनों का चालान किया।

प्रवर्तन के दौरान पीतल नगरी डिपो की एक रोडवेज बस बीच सड़क पर बार-बार खड़ी मिली। बस चालक द्वारा अन्य वाहनों को रास्ता न देने, नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने तथा बीच सड़क पर यात्रियों को चढ़ाने-उतारने जैसी लापरवाही पाए जाने पर बस का चालान किया गया।


इसके अलावा अभियान में रॉन्ग साइड ड्राइविंग, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, रिफ्लेक्टर के बिना वाहन चलाने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 62 अन्य वाहनों के भी चालान किए गए।

एआरटीओ हरिओम गौतम ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन संचालन की अपील की।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *