आज की ताजा खबर

नीट 2026 में हासिल की शानदार सफलता

top-news

जमुनहा-श्रावस्ती। लॉर्ड कृष्णा पब्लिक इंटर कॉलेज, पटना (बीरगंज)श्रावस्ती के पूर्व छात्र शोभित कुमार यादव ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-2026) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 576 अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 19,805 हासिल कर प्रदेश के प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश पाने का गौरव प्राप्त किया है।

चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र सतीश कुमार पुत्र विजय कुमार नीट परीक्षा 2026 में 575 अंक एवं ऑल इंडिया रैंक 20392 रैंक हासिल की है ।उन्हें प्रदेश के प्रतिष्ठित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से MBBS करने का अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यालय परिवार इस छात्र की सफलता पर अपार खुशी एवं आशीर्वाद प्रदान किया है ।इन्होंने अपनी सफलता से अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है।


राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा NEET (UG) 2026 के घोषित परिणाम में श्रावस्ती जनपद के इकौना क्षेत्र निवासी संदीप कुमार ने शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। संदीप ने परीक्षा में 720 में से 586 अंक प्राप्त किए हैं।संदीप कुमार, मनोहर लाल कसौंधन के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के दम पर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 15,434 प्राप्त की है।

वहीं Gen-EWS श्रेणी में उन्हें 1,757वीं रैंक मिली है, जो उनकी उत्कृष्ट तैयारी का प्रमाण है। भविष्य में एक कुशल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगे कठिन परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास के बल पर एशोभित ने यह मुकाम हासिल कर जिले और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *