आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
श्रावस्ती पहुंचे डीआईजी अशोक कुमार शुक्ला, अपराध समीक्षा बैठक में कानून व्यवस्था पर सख्त निर्देश
- दैनिक लोक भारती
- 18 Jul, 2026
श्रावस्ती ।श्रावस्ती देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) अशोक कुमार शुक्ला ने शुक्रवार को श्रावस्ती का दौरा किया। जनपद पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया, जबकि पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मान गार्द ने उन्हें सलामी दी।इसके बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में डीआईजी ने समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों और शाखा प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी की।
बैठक में जिले की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।डीआईजी ने वांछित, इनामिया और वारंटी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण, जनशिकायतों और आईजीआरएस प्रकरणों के प्रभावी समाधान, एनबीडब्ल्यू की तामील, महिला संबंधी मामलों की नियमित मॉनिटरिंग तथा e-Sakshya के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया। उन्होंने विवेचकों को प्रत्येक महत्वपूर्ण प्रकरण का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
श्रावण मास और आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए डीआईजी ने धार्मिक स्थलों, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, नियमित पैदल और रात्रि गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम तथा सोशल मीडिया की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए। साथ ही सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने पर भी विशेष बल दिया।
उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को थाना परिसरों की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव, पुलिसकर्मियों के अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यशैली बनाए रखने के निर्देश दिए। डीआईजी ने कहा कि थानों पर आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ सम्मानजनक और संवेदनशील व्यवहार किया जाए तथा हर शिकायत पर निष्पक्ष और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
अपराध समीक्षा बैठक के बाद डीआईजी ने जिले के व्यापारी बंधुओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने पुलिस और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाएगा। साथ ही व्यापारियों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने और जनसहभागिता के माध्यम से अपराध नियंत्रण में सहयोग करने की अपील की।
बैठक में पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी, अपर पुलिस अधीक्षक, सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







