आज की ताजा खबर

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने किया जिला कारागार का निरीक्षण, बंदियों की समस्याएं सुनीं

top-news

श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश तथा जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष दिनेश चन्द के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनुप्रिया ने शुक्रवार को जिला कारागार श्रावस्ती का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सचिव ने कारागार में बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही भोजन, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, साफ-सफाई और आवासीय व्यवस्था का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की।


इस दौरान सचिव ने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और शिकायतें सुनीं तथा उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता के अधिकार के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जरूरत पड़ने पर वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से कहा गया कि बंदियों के अधिकारों की रक्षा, उन्हें समय पर कानूनी सहायता उपलब्ध कराना और कारागारों में मूलभूत सुविधाओं की नियमित समीक्षा करना प्राधिकरण की प्राथमिकताओं में शामिल है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *