आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
बहादुरपुरवा उप स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम की पुनः तैनाती का विरोध, ग्रामीणों ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
- दैनिक लोक भारती
- 18 Jul, 2026
श्रावस्ती। जनपद के बहादुरपुरवा उप स्वास्थ्य केंद्र में पूर्व एएनएम अनीता गुप्ता की पुनः तैनाती के प्रस्ताव का ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया है। ग्रामीणों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को ज्ञापन सौंपकर पुनः तैनाती निरस्त करने और वर्तमान एएनएम बबीता कुमारी को यथावत तैनात रखने की मांग की।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पूर्व एएनएम अनीता गुप्ता के पूर्व कार्यकाल के दौरान आमजन के साथ अभद्र व्यवहार, मनमानी तथा स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही की शिकायतें सामने आई थीं। उनका कहना है कि इन कारणों से क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित हुई थी और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
वहीं, ग्रामीणों ने वर्तमान में तैनात एएनएम बबीता कुमारी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुई हैं और आम लोगों को समय पर सुविधाएं मिल रही हैं। ग्रामीणों ने मांग की कि जनहित को देखते हुए उन्हें यथावत कार्यकरने दिया जाए।ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि पूर्व एएनएम की दोबारा तैनाती की गई तो क्षेत्र में जनाक्रोश फैल सकता है, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं।
ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष समीक्षा कर पूर्व एएनएम की पुनः तैनाती का आदेश निरस्त करने तथा जनभावनाओं के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल इस मामले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







