आज की ताजा खबर

फुटबॉल प्रतियोगिता में लखीमपुर खीरी का दबदबा, गोरखपुर को 7-1 से हराकर जीता खिताब

top-news

भिनगा-श्रावस्ती। 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), भिनगा द्वारा आयोजित पाँच मैचों की अंतर क्षेत्रक फुटबॉल प्रतियोगिता श्रृंखला का खिताब क्षेत्रक मुख्यालय, एसएसबी लखीमपुर खीरी ने अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में लखीमपुर खीरी की टीम ने क्षेत्रक मुख्यालय, एसएसबी गोरखपुर को एकतरफा मुकाबले में 7-1 से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।

यह प्रतियोगिता उप महानिरीक्षक वी. विक्रमण के दिशा-निर्देशन में आयोजित की गई। फाइनल मैच में दोनों टीमों ने खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया, लेकिन लखीमपुर खीरी की टीम पूरे मुकाबले में हावी रही।जीत के नायक रहे बेनेट तारो, जिन्होंने फाइनल में अकेले 5 गोल दागे।


पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने 7 गोल कर सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया। वहीं गुलज़ार अली ने भी फाइनल में 2 गोल कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।प्रतियोगिता के समापन पर अधिकारियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि ऐसी खेल प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों में टीम भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और शारीरिक दक्षता को बढ़ावा देती हैं।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *