आज की ताजा खबर

बिल्सी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस: डीएम और एसएसपी ने सुनीं जन शिकायतें, अधिकारियों को दिए निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

top-news


डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर मौके पर कराया कई मामलों का निस्तारण

लंबित शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर विधिक कार्रवाई के दिए निर्देश

बदायूं। जिले की बिल्सी तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण पर विशेष जोर दिया।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। डीएम और एसएसपी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराने के निर्देश दिए, जबकि शेष मामलों में निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।


जिलाधिकारी अवनीश राय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी और न्यायोचित निस्तारण किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं एसएसपी अंकिता शर्मा ने पुलिस से जुड़े मामलों में निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती गामिनी सिंगला, उपजिलाधिकारी बिल्सी राजेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी बिल्सी आलोक सिद्धू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *