आज की ताजा खबर

डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस भीटी तहसील में आयोजन

top-news

अम्बेडकरनगर।भीटी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ईशा प्रिया पहुंची।शनिवार सुबह तहसील भीटी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की शिकायतें सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने राजस्व एवं भूमि संबंधी प्रकरणों की मौके पर जांच कर पारदर्शी ढंग से कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक ढंग से किया जाए।समाधान दिवस में प्राप्त कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।


बता दे कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील भीटी में  आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस कुल 107 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 06 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारित किए गए, शेष शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

मौके पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार, उप जिलाधिकारी भीटी, तहसीलदार भीटी तथा संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *