आज की ताजा खबर

नीट परीक्षा पास कर खुशबू ने जिले का बढ़ाया मान

top-news

अंबेडकरनगर।पूर्व जिला पंचायत सदस्य की बेटी खुशबू ने पिता के साथ जिले का भी मान बढ़ाया है।नीट परीक्षा में 527 अंक पाकर शानदार में सफलता हासिल की है। ग्राम पंचायत सतरही निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख संगीता देवी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलिराम गौतम की पुत्री खुशबू गौतम की इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे इलाके में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।स्थानीय लोग इस उपलब्धि को क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बता रहे हैं।खुशबू गौतम ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सहयोग को देते हुए कहा कि "सेवा से ही शक्ति मिलती है। मेरा लक्ष्य केवल डॉक्टर बनना नहीं, बल्कि पीड़ित मानवता की सेवा करना है।


डॉक्टर बनकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना ही मेरा संकल्प है।भावुक होकर कहा कि उनके बाबा स्वर्गीय ठेकेदार धर्मराज का सपना था कि उनकी पोती डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करे।

आज नीट में सफलता प्राप्त कर उन्होंने उस सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा दिया है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *