आज की ताजा खबर

बदायूं में बड़ा सड़क हादसा: धान रोपाई के लिए जा रही बच्चों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलटी, कई घायल

top-news

वजीरगंज क्षेत्र में पानी से भरी खाई में पलटा ट्रैक्टर, ग्रामीणों ने चलाया राहत अभियान

दो बच्चों की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर; पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को धान की रोपाई के लिए जा रहे बच्चों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पानी से भरी खाई में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर ट्रॉली के नीचे दबे बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

यह हादसा गांव मुडिया सतासी के पास हुआ। जानकारी के अनुसार मलबा ढोने वाली ट्रॉली पर 8 से 10 बच्चे सवार होकर धान की रोपाई के लिए जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरी गहरी खाई में पलट गया। ट्रॉली के नीचे दबने से बच्चों में चीख-पुकार मच गई।


हादसे की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद दो बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

https://youtu.be/dsiJK9Q6Kh8

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US  

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *