आज की ताजा खबर

2009 गन्ना आंदोलन मामला: कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी, फैसला सुरक्षित

top-news

गन्ना मूल्य भुगतान आंदोलन से जुड़े 15 साल पुराने मुकदमे में हुई सुनवाई

 दोनों पक्षों की दलीलें पूरी, अदालत ने निर्णय सुरक्षित रखा

 कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के सांसद विजय कुमार दुबे शुक्रवार को 2009 के गन्ना मूल्य भुगतान आंदोलन से जुड़े एक मामले में जनपद की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।

यह मामला वर्ष 2009 का है, जब गन्ना किसानों ने बकाया भुगतान की मांग को लेकर आंदोलन किया था। आंदोलन के दौरान खड्डा और रामकोला थाना क्षेत्रों में हुए प्रदर्शन के बाद पुलिस ने विजय कुमार दुबे सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसी प्रकरण की सुनवाई शुक्रवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में हुई।


सांसद विजय कुमार दुबे अपने अधिवक्ता अशोक सिंह के साथ अदालत में उपस्थित हुए। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने अपने तर्क और दस्तावेज अदालत के समक्ष प्रस्तुत किए। दोनों पक्षों की दलीलें पूरी होने के बाद न्यायालय ने फैसला सुरक्षित रखते हुए आदेश बाद में सुनाने की बात कही।

कोर्ट परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान सांसद विजय कुमार दुबे ने न्यायपालिका पर विश्वास जताते हुए कहा कि उन्हें कानून पर पूरा भरोसा है और उन्हें उम्मीद है कि न्याय तथ्यों के आधार पर मिलेगा। वहीं उनके अधिवक्ता अशोक सिंह ने बताया कि बचाव पक्ष ने अपना पक्ष प्रभावी ढंग से रखा है और अब अदालत के फैसले का इंतजार है।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे 

https://youtu.be/PMu85JL5fNg

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *