आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
कानपुर में गोल्ड मेडलिस्ट बीटेक छात्र ने की आत्महत्या: सुसाइड नोट में लिखा- 'सॉरी पापा, 50 बार कोशिश की, सफल नहीं हो पाया'
- दैनिक लोक भारती
- 18 Jul, 2026
PSIT से गोल्ड मेडल हासिल करने वाले छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला
पुलिस को मिला सुसाइड नोट, सरकारी नौकरी न मिलने से अवसाद की आशंका
कानपुर। गोविंदनगर थाना क्षेत्र के गुजैनी में एक 23 वर्षीय बीटेक गोल्ड मेडलिस्ट छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद कमरे से मिले सुसाइड नोट में छात्र ने कई बार "सॉरी" लिखते हुए सरकारी नौकरी न मिलने की पीड़ा व्यक्त की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक आनंद कुमार मूल रूप से बिहार के बक्सर जिले का निवासी था और अपने पिता राजकुमार के साथ गुजैनी में किराए के मकान में रहता था। घटना के समय उसके पिता और दादा बड़े बेटे के विवाह संबंधी कार्यक्रम के लिए बिहार गए हुए थे। शुक्रवार दोपहर घरेलू काम के लिए पहुंची महिला ने दरवाजा न खुलने पर परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां आनंद का शव पंखे से लटका मिला।
आनंद ने वर्ष 2024 में कानपुर के पीएसआईटी कॉलेज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया था। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया था। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे थे और साथ ही निजी नौकरी भी कर रहे थे। परिवार के अन्य सदस्य पहले से सरकारी सेवा में होने के कारण वह भी सरकारी नौकरी हासिल करना चाहते थे।
पुलिस के अनुसार कमरे से पांच पंक्तियों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कई बार "सॉरी" लिखते हुए आनंद ने उल्लेख किया कि उन्होंने करीब 50 बार सरकारी नौकरी के लिए प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अवसाद में आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि, सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
कानपुर के गुजैनी में PSIT के गोल्ड मेडलिस्ट बीटेक छात्र आनंद कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उन्होंने 50 बार सरकारी नौकरी के प्रयास में असफल होने की बात लिखते हुए पिता से माफी मांगी। पुलिस जांच कर रही है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







