आज की ताजा खबर

सीतापुर में सड़क पर धान की रोपाई: जलभराव से परेशान ग्रामीणों का अनोखा विरोध, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

top-news

तंबौर नगर पंचायत के वार्ड-11 में मुख्य मार्ग महीनों से जलमग्न, राहगीरों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी

कई शिकायतों के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, ग्रामीणों ने सड़क को ही बना दिया धान का खेत

सीतापुर। आदर्श नगर पंचायत तंबौर अहमदाबाद के वार्ड नंबर-11 में प्रशासनिक लापरवाही के विरोध का अनोखा मामला सामने आया है। बिसवां खुर्द जाने वाला मुख्य मार्ग लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। अधिकारियों द्वारा लगातार आश्वासन मिलने के बावजूद समाधान न होने पर ग्रामीणों ने सड़क पर ही धान की रोपाई कर विरोध दर्ज कराया।

वार्ड नंबर-11 स्थित इस मुख्य मार्ग पर जलभराव इतना अधिक है कि सड़क पूरी तरह तालाब जैसी दिखाई दे रही है। इससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों का आवागमन गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। लोगों का कहना है कि सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (ईओ), संबंधित अधिकारियों और स्थानीय पुलिस से कई बार शिकायत की। लिखित ज्ञापन देने के साथ-साथ फोन के माध्यम से भी अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला।


प्रशासन की उदासीनता से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर भरे पानी में धान की रोपाई कर अपना विरोध जताया। उनका कहना है कि जब सड़क की मरम्मत नहीं हो रही और वह खेत जैसी बन चुकी है, तो उसका उपयोग खेती के लिए ही किया जाए। ग्रामीणों का यह विरोध क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मार्ग हजारों ग्रामीणों और स्कूली बच्चों की आवाजाही का प्रमुख रास्ता है। नगर पंचायत में शामिल हुए छह से सात वर्ष बीत जाने के बाद भी सड़क और जलनिकासी की समस्या का समाधान नहीं होना प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

 https://youtu.be/qBa7mygYI5w

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *