आज की ताजा खबर

हाईवे किनारे खंती में मिला अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव कई दिन पुराना होने से नहीं हो सकी शिनाख्त, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

top-news

मुरादगंज औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के रत्नीपुर गांव के पास हाईवे किनारे खंती में शनिवार दोपहर एक अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। खेतों में काम करने पहुंचे किसानों ने बदबू आने पर तलाश की तो शव दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शनिवार दोपहर रत्नीपुर गांव के समीप खेतों में काम कर रहे किसानों को तेज दुर्गंध महसूस हुई। तलाश करने पर हाईवे किनारे खंती में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव कई दिन पुराना होने के कारण बुरी तरह सड़-गल चुका था, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। मृतक ने नीले रंग का लोअर और लाल रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी।


सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह और मुरादगंज चौकी प्रभारी विकास त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। साथ ही शव की शिनाख्त के प्रयास भी जारी हैं।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *