आज की ताजा खबर

शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक के-12 स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता व फेबल फेस्ट का सफल आयोजन

top-news

औरैया। शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक के-12 स्कूल, औरैया में शनिवार को विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता, तार्किक सोच एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शतरंज प्रतियोगिता एवं फेबल फेस्ट का सफल आयोजन किया गया। दोनों कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

शतरंज प्रतियोगिता के मिडिल विंग में कक्षा VIII के अनंत ने प्रथम तथा अर्नव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर विंग में कक्षा XI के अभिनव शुक्ला विजेता एवं शौर्य उपविजेता रहे। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले बेहद रोचक एवं प्रतिस्पर्धात्मक रहे। विद्यार्थियों ने अपनी रणनीति, धैर्य, एकाग्रता एवं खेल भावना से सभी का ध्यान आकर्षित किया।


फेबल फेस्ट के अंतर्गत विद्यार्थियों ने नैतिक मूल्यों एवं प्रेरणादायक संदेशों से भरपूर कहानियों का प्रभावशाली प्रस्तुतिकरण किया। उनके आत्मविश्वास, स्पष्ट उच्चारण एवं भावपूर्ण कहानी-वाचन की सभी ने सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के फाउंडर / प्रबंधक देवेन्द्र गुप्ता, वाइस प्रेसिडेंट टी.पी. सिंह उपप्रधानाचार्य आदित्य कुमार चौधरी, कोऑर्डिनेटर दीप्ति सेठी, एक्टिविटी इंचार्ज नेहा पुरवार तथा शतरंज प्रभारी रॉयल सिंह उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता एवं प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं नैतिक मूल्यों का विकास करती हैं तथा उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *