आज की ताजा खबर

पीबीआरपी अकादमी में लोकतांत्रिक ढंग से चुने गए छात्र प्रतिनिधि

top-news

औरैया। पीबीआरपी अकादमी में छात्र नेतृत्व को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विद्यालय समिति चुनाव का आयोजन किया गया। लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत विद्यार्थियों ने मतदान कर हेड बॉय, हेड गर्ल तथा चारों हाउसों के कप्तान और उपकप्तानों का चयन किया। चुनाव शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुआ।

मतगणना के बाद घोषित परिणामों में विवेक प्रजापति हेड बॉय और वैष्णवी हेड गर्ल निर्वाचित हुईं। रेड हाउस की कप्तान अक्षिता एवं उपकप्तान गोपाल, ग्रीन हाउस की कप्तान इल्मा एवं उपकप्तान परमवीर, येलो हाउस की कप्तान नव्या एवं उपकप्तान अर्जुन तथा ब्लू हाउस के कप्तान अनुराग एवं उपकप्तान सूर्यांश चुने गए। विजयी छात्र-छात्राओं का विद्यालय परिवार ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया।


प्रधानाचार्य निवेश अग्रवाल ने नव-निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि नेतृत्व का अर्थ केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना भी है। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों से अनुशासन, सहयोग और सेवा की भावना के साथ विद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास जताया कि नव-निर्वाचित छात्र प्रतिनिधि विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *