आज की ताजा खबर

जानलेवा फायरिंग का ₹25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे सहित गिरफ्तार

top-news

अछल्दा औरैया। थाना अछल्दा पुलिस ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग के मामले में वांछित ₹25 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से .315 बोर का एक तमंचा और दो कारतूस (एक जिंदा व एक मिस) बरामद हुए हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी बिधूना के पर्यवेक्षण में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना अछल्दा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जानलेवा फायरिंग के मुकदमे में वांछित इनामी आरोपी बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास हनुमंतपुर पुलिया के निकट मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने शुक्रवार रात करीब 11:54 बजे घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान शनि उर्फ राजा यादव पुत्र नरेंद्र यादव, निवासी करहाता, थाना कुदरकोट, जनपद औरैया के रूप में हुई। वह थाना अछल्दा में दर्ज जानलेवा फायरिंग के मुकदमे में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर ₹25 हजार का इनाम घोषित था।

तलाशी के दौरान उसके पास से .315 बोर का एक अवैध तमंचा और दो कारतूस (एक जिंदा व एक मिस) बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अलग से मुकदमा दर्ज किया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र, उपनिरीक्षक जयप्रकाश तथा उपनिरीक्षक किशनवीर शामिल रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *