आज की ताजा खबर

शौच के लिए निकली युवती का शव आम के पेड़ पर लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

top-news

अजीतमल औरैया। कोतवाली की ऊंचा चैकी क्षेत्र के ग्राम विधिपुरा में शनिवार सुबह गांव के बाहर आम के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे एक युवती का शव लटका देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार विधिपुरा निवासी संतोषी (20) पुत्री किशन सिंह शनिवार सुबह शौच क्रिया के लिए घर से निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। उसकी तलाश के दौरान ग्रामीणों ने गांव के बाहर आम के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे उसका शव लटका देखा। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाकर जांच के निर्देश दिए।


कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवती का शव दुपट्टे के सहारे आम के पेड़ पर लटका मिला है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। फिलहाल किसी भी संभावना पर निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी।

घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *