आज की ताजा खबर

शारदापुरी में श्रद्धालुओं ने मनाया मैहर शक्तिपीठ के पूर्व प्रधान पुजारी का मना अवतरण दिवस

top-news

 देवरिया I देवरिया मैहर की शक्तिपीठ मां शारदा मंदिर के पूर्व प्रधान पुजारी पं.देवी प्रसाद पांडेय के अवतरण दिवस पर भटवलिया स्थित मां शारदापुरी में भव्य दो दिवसीय भजन कीर्तन अखण्ड पाठ व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें भक्ति गीतों व भजनों से पूरा मुहल्ला भक्तिमय रहा। जिसमें दूर-दूर से आए शारदा भक्तों ने भक्ति भजन में शामिल होकर मां का गुणगान किया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री सतगुरु महिमा शतक अखंड पाठ के साथ हुआ। पूरे वातावरण में वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों की मधुर ध्वनि गूंजती रही। कलाकारों ने मां शारदा और सद्गुरु महिमा से जुड़े भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। पूरा परिसर जय मां शारदा, जय सद्गुरु महाराज और हरि नाम के जयघोष से गुंजायमान रहा।

इस अवसर पर मां के आराधक संजय तिवारी ने कहा कि मां शारदा शक्ति पीठ केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक चेतना और भारतीय संस्कृति का भी महत्वपूर्ण प्रतीक है। सद्गुरु का सान्निध्य मनुष्य के जीवन को सही दिशा प्रदान करता है। गुरु केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि जीवन के अंधकार को दूर कर आत्मिक प्रकाश का मार्ग भी दिखाते हैं।


अजय कुमार सिंह अन्नू ने कहा कि मां शारदा की कृपा और सद्गुरु के आशीर्वाद से व्यक्ति के जीवन में ज्ञान, विवेक और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने विश्व शांति, समाज में सुख-समृद्धि और मानव कल्याण की कामना की। इस दौरान चंद्र प्रकाश मिश्र, अन्नू सिंह, सुरेंद्र प्रसाद मिश्र, हरिशंकर मिश्र, श्यम जायसवाल, सुभद्रा मिश्रा आदि मां के भक्त उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *