आज की ताजा खबर

गोरखपुर पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

top-news

गोरखपुर ।  उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक अपने गोरखपुर दौरे के दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस जिला अस्पताल पहुंचे ।उप मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया और वहां दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया इस दौरान उन्होंने वार्डों में जाकर मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत की और हाल-चाल जाना। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बताया कि  गोरखपुर के जिला अस्पताल में हमने निरीक्षण किया हमारे साथ स्थानीय सांसद रवि किशन और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद है हमने मरीज और परिजनों से विस्तार से बात की अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में काफी उमस महसूस हुई । डिप्टी सीएम ने तत्काल वहां एयर कंडीशन एसी लगाने का निर्देश दिया है उन्होंने सीएमओ को निर्देशित किया  कि जैसे ही काम पूरा हो उसकी तस्वीर हमें भेजी जाए ।

बोले डिप्टी सीएम - बाबरी मस्जिद बचाने का चंदा, मदरसों में फंडिंग कहां से आ रहा, बताएं केजरीवाल 
पत्रकारों के सवाल आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल चंदा चोरी की बात करने पर  उपमुख्यमंत्री ने कहा कि चंदा चोरी  के मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है और जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा बचेगा नहीं, उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल बताएं कि जो बाबरी मस्जिद को बचाने के लिए जो चंदा इकट्ठा हुआ था मदरसों में जो फंडिंग हो रही है। वह कहां से आ रही है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *