आज की ताजा खबर

एस ए वी इंटर कॉलेज में जुटे 100 से अधिक स्वयंसेवक, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और आपसी सौहार्द बढ़ाने का लिया संकल्प

top-news

भरथना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में भरथना नगर के जवाहर रोड स्थित एसएवी इंटर कॉलेज में नगर वन विहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लेकर राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों के उन्मूलन जैसे विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वज प्रणाम के साथ हुआ। इस अवसर पर विभाग प्रचारक यशवीर जी ने कहा कि वन विहार कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ते हुए राष्ट्रहित की भावना को मजबूत करना और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना है। उन्होंने सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने तथा समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने के लिए सभी स्वयंसेवकों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नगर संघ चालक डॉ. उमाशंकर गुप्ता, जिला बौद्धिक प्रमुख नागेश्वर राव चौबे, विभाग प्रचार प्रमुख अश्वनी शुक्ला, नगर कार्यवाह विशाल, सह नगर कार्यवाह गौरव, नगर प्रचार प्रमुख रजत, स्वयंसेवक गौरव तिवारी, विद्यार्थी प्रमुख भरत तिवारी, बौद्धिक प्रमुख आनंद प्रकाश कौशल, सह शारीरिक प्रमुख मोहन आर्य सहित जिला उपाध्यक्ष अनूप जाटव, मंडल अध्यक्ष ओमप्रताप सिंह गौर (बंटू) तथा हरिओम दुबे, प्रमोद गुप्ता, नवनीत गुप्ता, चंदन दुबे, गोविंद रावत, त्रिलोकी पोरवाल, सुमेध अवस्थी, शिवराज जाटव, शरद अवस्थी, आशीष चौहान और अभिनव दीक्षित समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में करीब एक सैकड़ा स्वयंसेवकों की सहभागिता उल्लेखनीय रही।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *