आज की ताजा खबर

स्वागत गेट निर्माण के चलते बदला यातायात मार्ग, स्कूली बच्चों और श्रद्धालुओं को उठानी पड़ी परेशानी

top-news

बकेवर। लखना स्थित प्रसिद्ध कालिका देवी मंदिर में शनिवार को दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हालांकि लखना बाईपास तिराहे पर नगर पंचायत द्वारा स्वागत गेट का निर्माण कार्य चलने के कारण मुख्य मार्ग बंद रहा। इससे श्रद्धालुओं को चकरनगर रोड होकर लंबा रास्ता तय कर मंदिर पहुंचना पड़ा। मार्ग परिवर्तन के चलते लखना-बकेवर और चकरनगर मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। फुटपाथ पर वाहन खड़े होने से दिनभर जाम की स्थिति बनी रही, जिससे स्थानीय लोगों और स्कूल से आने-जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मंदिर में कानपुर, कानपुर देहात, मैनपुरी, औरैया, फिरोजाबाद तथा इटावा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। जाम की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लखना चौकी प्रभारी दीपक भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और सड़क पर खड़े थ्री-व्हीलर व अन्य वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराने का प्रयास किया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *