आज की ताजा खबर

तीन दिन से लापता युवक का गन्ने के खेत में मिला कंकाल

top-news

गोला गोकर्णनाथ-खीरी। दक्षिणी खीरी वन प्रभाग की महेशपुर वन रेंज के ग्राम झाऊपुर में शनिवार की सुबह कच्चे रास्ते के निकट गन्ने के खेत में मानव कंकाल मिला है।खेतों में काम करने गए ग्रामीणों नें नर कंकाल पड़ा देखा, जिससे इलाके में डर व्याप्त हो गया।सूचना पर ग्रामीण एकत्र हो गए।बाघ प्रभावित क्षेत्र होने के चलते प्रथम दृष्टया बाघ के हमले में युवक की मौत की आशंका जताई जा रही है।
मृतक की पहचान ग्राम तूलमेलगंज निवासी करीब 32 वर्षीय अनिल पुत्र जुगुल किशोर उर्फ पंडा थाना हैदराबाद के रूप में हुई है। परिजनों ने मौके पर पड़े कपड़ों के आधार पर कंकाल की पहचान की है। बताते हैं कि अनिल तीन दिन पूर्व शाम को झाऊपुर बाजार जाने की बात कहकर घर से पैदल निकला था। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं लग सका। सुबह किसान खेतों की ओर गए तो झाऊपुर निवासी जय प्रकाश शर्मा के खेत मे कंकाल मिला। बता दें कि बीती 29 जून को इसी इलाके में उदयपुर लोनिपुरवा निवासी कालीचरण पर पशुओं को चराते समय बाघ ने हमला कर घायल किया था। उसी दिन देर रात बाघ का शव पाया गया था। ऐसे में माना जा सकता है कि यह दूसरा बाघ हो सकता है।मृतक की पत्नी पति को छोड़कर बच्चों समेत पहले ही चली गई थी। हैदराबाद प्रभारी निरीक्षक सुनील ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वन दरोगा रोहित श्री वास्तव नें बताया कि अभी बाघ हमले की न ही पुष्टि की जा सकती और न ही तो इंकार किया जा सकता।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *