आज की ताजा खबर

ऑफिस में नहीं, मौके पर जाकर करें शिकायतों का निस्तारण: डीएम शुभ्रांत शुक्ला

top-news

जसवंतनगर। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण केवल कार्यालय में बैठकर नहीं, बल्कि मौके पर जाकर जांच के बाद किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं समयबद्ध समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। समाधान दिवस में कुल 31 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से किसी का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। डीएम ने सभी संबंधित विभागों को स्थलीय जांच कर गुणवत्तापूर्ण आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में पार्क निर्माण, विकास कार्य, सफाई, राशन कार्ड, भूमि पर अवैध कब्जा और नालियों की सफाई से संबंधित शिकायतें प्रमुख रहीं। वहीं आयुष विभाग की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में डॉ. शैलेंद्र सिंह ने 100 से अधिक मरीजों का परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (क्राइम) संतोष सिंह, क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह, तहसीलदार अभिजीत गौरव, नायब तहसीलदार नेहा सचान, आकांक्षा मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *