आज की ताजा खबर

756 स्कूलों ने नहीं बताई अपनी आधारभूत संरचना

top-news

 लखनऊ। राजधानी के 756 से अधिक विद्यालय अपनी आधारभूत सूचना ही नहीं भेज रहे हैं। दरअसल कई सारे स्कूल अवैध ढंग से चल रहे हैं, हालात यह है कि कई सारे स्कूलों में तो भूकंपरोधी बिल्डिंग कोड के तहत बिल्डिंग ही नहीं बनी है। कई नामी और ब्रांडेड स्कूलों में तो आज भी बेसमेंट में बच्चे पढ़ रहे हैं। ऐसे में यूपी बोर्ड के यह स्कूल अपनी संसाधन व अन्य चीज जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडे के कार्यालय को शेयर नहीं कर रहे हैं। वह समझ रहे हैं कि अगर कहीं शेयर कर दिया और कहीं जांच हो गई तो वह फंस जाएंगे। ऐसे में जितने दिन तक बचा है, बचाए रखो और जब बोर्ड परीक्षाएं नजदीक आ जाएगी तो विभाग खुद ही सिर पटक कर उनको परीक्षा केंद्र बना ही देगा और जल्दी-जल्दी की चक्कर में कोई जांच भी नहीं होगी। यही कारण है कि जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडे के निर्देश देने के बाद भी राजधानी में कुल 770 विद्यालयों के सापेक्ष मात्र 14 विद्यालयों ने ही अब तक विद्यालय की अधारभूत सूचनायें अपलोड की हैं। शेष 756 विद्यालयों की आधारभूत सूचनाये अभी तक पोर्टल पर अपलोड नहीं हुयी है, जो विभागीय आदेशों की स्पष्ट अवहेलना को परिलक्षित करता है। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडे ने अपने आदेश में लिखा है कि दोबारा समय 17 जुलाई तक दिया गया था लेकिन इसका भी पालन विद्यालय नहीं कर रहे हैं, ऐसे में वर्ष 2027 की हाईस्कूल / इण्टरमीडिएट परीक्षाओं के लिए परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण हेतु विद्यालयों की आधारभूत सूचनाओं को परिषद की वेबसाइट पर तत्काल/निर्धारित समय-सीमा तक अनिवार्य रूप से अपलोड करने एवं समस्त नोडल प्रभारी को अपने क्षेत्र के विद्यालयों की समीक्षा करते हुए समयान्तर्गत विद्यालयों की आधारभूत सूचना अपलोड कराने का निर्देश दिया था। 18 जुलाई 2028 को अपरान्ह 01.00 बजे नोडल प्रभारियों के साथ डीआईओएस गूगल मीट से जुड़े, उसमें भी मनबढ़ विद्यालय प्रबंध सम्मिलित नहीं हुये। जबकि विद्यालय की आधारभूत सूचना अपलोड करने की अन्तिम तिथि 20 जुलाई 2026, है। देवेंद्र कुमार पांडे का कहना है कि कॉलेज के मैनेजर का कृत्य यह दर्शाता है कि वे अपने पदीय दायित्वों के प्रति सजग नहीं है। इसलिए पुनः निर्देशित किया जाता है कि अपने आवंटित विद्यालयों में विद्यालय की आधारभूत सूचना निर्धारित समयान्तर्गत प्रत्येक दशा में अपलोड कराना सुनिश्चित करें। इस सम्बन्ध में अधोहस्ताक्षरी द्वारा 20 जुलाई 2026 को प्रातः 11.00 बजे समस्त नोडल प्रभारी की पुनः गूगल मीट की जायेगी। साथ ही इस नोटिस के माध्यम से आपको सचेत किया जाता है कि भवष्यि में इस प्रकार की पुनरावृत्ति कदापि न करें।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *