आज की ताजा खबर

कुशीनगर: खड्डा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 186 जोड़े विवाह बंधन में बंधे

top-news

खड्डा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का भव्य आयोजन, 186 जोड़े बने जीवनसाथी

157 हिंदू और 29 मुस्लिम जोड़ों ने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की, विधायक विवेकानंद पांडेय ने सामाजिक कुरीतियां छोड़ सामूहिक विवाह अपनाने की अपील की।

कुशीनगर|कुशीनगर जिले के खड्डा विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बुधवार को भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कुल 186 जोड़े विवाह बंधन में बंधे, जिनमें 157 हिंदू और 29 मुस्लिम समुदाय के जोड़े शामिल रहे। दोनों समुदायों के विवाह उनके-अपने धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराए गए।

कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हिंदू जोड़ों ने सात फेरे लिए, जबकि मुस्लिम जोड़ों का निकाह इस्लामिक परंपरा के अनुसार संपन्न कराया गया। पूरे आयोजन के दौरान सामाजिक समरसता और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।


मुख्य अतिथि खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। उन्होंने लोगों से दहेज जैसी सामाजिक कुरीतियों का त्याग कर सामूहिक विवाह को अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम में मौजूद ब्लॉक प्रमुख शशांक दुबे ने कहा कि यह योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत है और सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने नवदंपतियों के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

समारोह के दौरान नवविवाहित जोड़ों को सरकार की ओर से निर्धारित सहायता एवं गृहस्थी उपयोगी सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। आयोजन में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में परिजनों की मौजूदगी रही। पूरे समारोह में उत्सव और खुशी का माहौल देखने को मिला।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

https://youtu.be/sOq53Ha9BU8

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *