आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
बदायूं मुठभेड़: 25 हजार का इनामी अजय उर्फ बबलू गिरफ्तार, 20 एटीएम कार्ड और तमंचा बरामद
- दैनिक लोक भारती
- 23 Jul, 2026
25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, फायरिंग में सिपाही और आरोपी घायल
दातागंज पुलिस की कार्रवाई: नशीला पदार्थ पिलाकर लूट करने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य दबोचा, 20 एटीएम कार्ड, तमंचा और नकदी बरामद
बदायूं | बदायूं जिले की दातागंज थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त अजय उर्फ बबलू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लोगों को पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करने और उनकी जेब से नकदी व एटीएम कार्ड चोरी करने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी और एक पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज के नेतृत्व में थाना दातागंज पुलिस समरेर रोड पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस ने इनामी आरोपी अजय उर्फ बबलू को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें आरक्षी राहुल गौतम के दाहिने हाथ में गोली लग गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
नशीला पदार्थ पिलाकर करते थे लूट
पुलिस के मुताबिक, 10 मई 2026 को दातागंज कस्बे में एक व्यक्ति को पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया गया था। इसके बाद उसकी जेब से नकदी और एटीएम कार्ड निकाल लिए गए थे। इस मामले में थाना दातागंज पर मु.अ.सं. 158/2026 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के दौरान पुलिस पहले ही आरोपी के साथी सन्नी सैनी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी, जबकि मुख्य आरोपी अजय उर्फ बबलू फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी सन्नी सैनी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। उसने बताया कि राहगीरों को पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया जाता था और उनके बेहोश होने के बाद नकदी एवं एटीएम कार्ड चोरी कर लिए जाते थे।
बरामदगी
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से—
· एक अवैध तमंचा (.315 बोर)
· एक खोखा कारतूस
· दो जिंदा कारतूस
· 2,400 रुपये नकद
· विभिन्न बैंकों के 20 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।
आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्त अजय उर्फ बबलू के खिलाफ उत्तर प्रदेश के कई जिलों में चोरी, धोखाधड़ी, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित 14 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
आपराधिक इतिहास:
1. मु.अ.सं. 59/2018 – धारा 379/420 भादवि, थाना फतेहगढ़, फर्रुखाबाद।
2.
3.
4.
5.
6.
7.
8.
9.
10.
11.
12.
13.
14.
आगे की कार्रवाई जारी
पुलिस ने घायल आरोपी और घायल आरक्षी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उपचार के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अब बरामद एटीएम कार्डों के आधार पर अन्य घटनाओं और गिरोह के नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे
LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







