आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
कुशीनगर में खाद की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, 20 बोरी यूरिया जब्त; सचिव समेत दो पर एफआईआर
- दैनिक लोक भारती
- 23 Jul, 2026
कुशीनगर में खाद की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, 20 बोरी यूरिया जब्त; सहकारी समिति के सचिव समेत दो पर एफआईआर
डीएओ की जांच में सामने आई उर्वरक हेराफेरी, पीओएस स्टॉक से सैकड़ों बोरी खाद गायब मिली
कुशीनगर | कुशीनगर में उर्वरकों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण के खिलाफ कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 बोरी यूरिया खाद जब्त की है। जांच में साधन सहकारी समिति, मथौली बाजार से अवैध रूप से यूरिया की तस्करी और स्टॉक में भारी गड़बड़ी सामने आने पर समिति के सचिव सहित दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मथौली बाजार से रामकोला की ओर अवैध रूप से ले जाई जा रही 20 बोरी यूरिया पकड़ी गई। जांच में पता चला कि यह खाद साधन सहकारी समिति, मथौली बाजार से अवैध रूप से भेजी जा रही थी।
जांच में स्टॉक में भारी गड़बड़ी मिली
कृषि विभाग की टीम ने समिति का निरीक्षण किया तो पीओएस मशीन में दर्ज स्टॉक के मुकाबले 428 बोरी यूरिया और 192 बोरी डीएपी खाद मौके पर नहीं मिली। प्रथम दृष्टया यह मामला उर्वरकों की हेराफेरी और वितरण में गंभीर अनियमितता का पाया गया। इसके बाद साधन सहकारी समिति, मथौली बाजार के सचिव रामसागर सिंह के खिलाफ संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
47 बोरी खाद के अवैध भंडारण का भी खुलासा
इसी अभियान के दौरान मिली एक अन्य शिकायत पर कृषि विभाग ने सेखवनिया के मठिया विशम्भर माधोपुर निवासी कृष्ण कुमार पुत्र स्वामीनाथ कुशवाहा के परिसर में छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान वहां 47 बोरी विभिन्न प्रकार की खाद का भंडारण मिला।
जांच में सामने आया कि संबंधित व्यक्ति के पास खाद के भंडारण और बिक्री के लिए कोई वैध लाइसेंस या प्राधिकार पत्र नहीं था। इसे उर्वरक (नियंत्रण) आदेश-1985 और आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 का उल्लंघन मानते हुए उसके खिलाफ भी संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
डीएओ ने दी सख्त चेतावनी
जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने जनपद के सभी उर्वरक विक्रेताओं और सहकारी समितियों को निर्देश दिया है कि उर्वरकों का वितरण शासन के निर्धारित नियमों के अनुसार ही किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों के हितों के साथ किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, अवैध भंडारण, तस्करी या उर्वरकों की हेराफेरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे
LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







