आज की ताजा खबर

ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने किया मासिक निरीक्षण

top-news

श्रावस्ती। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में सुरक्षित रखी बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट तथा वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा मशीनों की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए।


डीएम ने वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर की नियमित मॉनिटरिंग, निर्बाध संचालन एवं रिकॉर्डिंग बनाए रखने के भी निर्देश दिए, ताकि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी और प्रभावी बनी रहे।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ललित कुमार, उप कृषि निदेशक रामाश्रय यादव भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद साहू, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव कांग्रेस के मो. अजमल बसपा के केशवराम सोनकर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, वरिष्ठ सहायक प्रतिभा पाण्डेय, कनिष्ठ सहायक मकसूद अहमद सहित निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *