आज की ताजा खबर

जनता दर्शन में डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने सुनीं 15 फरियादियों की समस्याएं

top-news

श्रावस्ती श्रावस्ती की जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन में आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी 15 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित न करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।


उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक अपने कार्यालयों में स्वयं जनसुनवाई करें तथा प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।

डीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। जनता की शिकायतों का निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण कर लोगों को राहत पहुंचाना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *