आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सीतापुर में फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी कर रहे 7 शिक्षक बर्खास्त, एफआईआर और वेतन रिकवरी के आदेश
- दैनिक लोक भारती
- 23 Jul, 2026
सीतापुर में फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी करने वाले 7 शिक्षक बर्खास्त, एफआईआर और वेतन रिकवरी के आदेश
टीईटी और डी.एड. के प्रमाणपत्र जांच में फर्जी मिले, बेसिक शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
सीतापुर |उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी कर रहे सात सहायक अध्यापकों के खिलाफ बेसिक शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शैक्षणिक अभिलेखों की जांच में टीईटी और डी.एड. के अंकपत्र फर्जी पाए जाने के बाद सभी शिक्षकों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) द्वारा की गई कार्रवाई के तहत संबंधित शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, नियुक्ति के बाद से अब तक दिए गए वेतन की रिकवरी भी की जाएगी।
जांच में सामने आया फर्जीवाड़ा
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों के शैक्षणिक अभिलेखों का सत्यापन कराया जा रहा था। इसी दौरान सात सहायक अध्यापकों के टीईटी और डी.एड. के अंकपत्र कूटरचित एवं फर्जी पाए गए। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद विभाग ने मामले को गंभीर मानते हुए तत्काल कार्रवाई की।
बीएसए ने सभी सात शिक्षकों की नियुक्ति निरस्त करते हुए उनकी सेवा समाप्त कर दी और संबंधित अधिकारियों को उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए।
अन्य कर्मचारियों में मचा हड़कंप
फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी करने वालों के खिलाफ एफआईआर और वेतन रिकवरी के आदेश के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। विभाग अब अन्य कर्मचारियों के अभिलेखों की भी गहन जांच कर रहा है।
अधिकारियों का कहना है कि शैक्षणिक दस्तावेजों में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे
LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







