आज की ताजा खबर

कैंट विधानसभा में हुआ सफल बूथ अध्यक्ष सम्मेलन।

top-news

बरेली I आज 125 कैंट विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन पंडित राधे श्याम कथावाचक स्मार्ट सिटी ऑडिटोरियम मे विधिवत सम्पूर्ण हुआ।

बूथ अध्यक्ष सम्मेलन के मुख्य अतिथि, वक्ता, विधान परिषद सदस्य पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी कैंट विधायक संजीव अग्रवाल महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने दीपप्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

 कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में सभी बूथ अध्यक्षों को कहा कि बूथ स्तर पर अधिक से अधिक वोट बनाने और सभी मतदाताओं से लगातार संपर्क स्थापित करने को कहा, तथा, अपनी बूथ समिति के साथ लगातार मिलकर मतदाताओं से सम्पर्क करने के साथ उनके साथ हर सुख दुःख को साझा करने की सलाह दी।

मुख्य अतिथि, मुख्य वक्ता रजनी कांत महेश्वरी ने सभी बूथ अध्यक्षों को उनकी जिम्मेदारी के बारे मे विस्तार से बताया, उन्होंने बताया कि बूथ अध्यक्ष ही भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ है हमारा बूथ सबसे मजबूत  यानि भाजपा की जीत का कर्णधार हमारा बूथ अध्यक्ष है।


क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी ने सभी बूथ अध्यक्षों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आप सब मात्र बूथ अध्यक्ष नहीं क्षेत्रीय अध्यक्ष है और आप सभी मेरी ऊर्जा है उन्होंने कैंट विधानसभा में लगभग पच्चीस हजारनए वोटर बनाने का लक्ष्य दिया ओर कहा कि हम कैंट विधानसभा की सीट को भारी बहुमत से जीतने का संकल्प लेते हैं। महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने सभी बूथ अध्यक्षों एवम् उपस्थिति पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर कार्यक्रम मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य,पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी कैंट विधायक संजीव अग्रवाल  महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना डॉ सी पी एस चौहान राज बहादुर सक्सेना अरुण कश्यप एस सी एस टी आयोग सदस्य उमेश कठेरिया, प्रभुदयाल लोधी, विष्णु शर्मा  शिशुपाल कठेरिया अमरीश कठेरिया, रामचन्द्र मौर्य  तृप्ति गुप्ता मंजीत नागपाल मंडल अध्यक्ष सुधीर भटनागर, ब्रजेश मिश्रा कन्हैया राजपूत, जयदीप चौधरी एवम् सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *