आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में पेपर लीक के खिलाफ बुलंद हुई छात्रों की आवाज, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई
- दैनिक लोक भारती
- 23 Jul, 2026
बरेली स्थित रोटरी भवन में आज “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री नदीम जावेद जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व उत्तर प्रदेश पश्चिम युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री पारस शुक्ला ने किया, जिसमें सैकड़ों छात्र-युवा एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में बढ़ते भ्रष्टाचार और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई गई।
प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि जननेता राहुल गांधी लगातार छात्रों की आवाज़ को मजबूती से उठा रहे हैं और कांग्रेस पार्टी इस लड़ाई को अंतिम पड़ाव तक लेकर जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपना इस्तीफा नहीं देते, तब तक कांग्रेस पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अब युवा और छात्र पेपर लीक जैसी घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।
इस दौरान सभागार में उपस्थित सभी छात्र-युवाओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि “अब पेपर लीक बर्दाश्त नहीं होगा।”
मुख्य अतिथि नदीम जावेद ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार, चुनावी चंदे में अनियमितताओं और पेपर लीक जैसी घटनाओं में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों से दूर होकर तानाशाही की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का नारा केवल एक जुमला बनकर रह गया है। छात्रों पर हो रहे दमन, उनके साथ हो रही मारपीट और लगातार बढ़ती आत्महत्याओं की घटनाएं इस बात का प्रमाण हैं कि सरकार जनता के हितों की बजाय कुछ चुनिंदा लोगों के हितों के लिए काम कर रही है।
कार्यक्रम का संचालन महेश पंडित ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष अरसलान खान, प्रदेश उपाध्यक्ष अवनीश चौबे, पूर्व विधायक छोटेलाल गंगवार, विजय मौर्य, जुबैर खान, पीरजादा, फिरोज खान, महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा, पार्षद जहीरुद्दीन मुन्ना, पार्षद महेसर खान, पार्षद सादिक अंसारी, जिला अध्यक्ष दानिश सैफी, जिला अध्यक्ष ताबेश हसन, जिला अध्यक्ष अब्दुल अल्वी, हसन जैदी, शिवांश शर्मा, अफसार खान, संजीव यादव, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष नदीम सिद्दीकी सहित सैकड़ों छात्र-युवा एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







