आज की ताजा खबर

बदायूं बॉर्डर तक पैदल पहुंचे डीएम, कांवड़ मार्ग की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

top-news

बरेली। सावन माह में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

गुरुवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, एसडीएम आंवला, सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय तथा अन्य अधिकारियों के साथ बदायूं जनपद की सीमा तक कांवड़ मार्ग का पैदल निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों ने पूरे मार्ग का बारीकी से जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी शिवभक्त को असुविधा नहीं होनी चाहिए।


मार्ग पर पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, बैरिकेडिंग, चिकित्सा सहायता और साफ-सफाई की सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। उन्होंने संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी और पुलिस-प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया।

डीएम ने कहा कि कांवड़ यात्रा करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा महापर्व है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और निर्बाध आवागमन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करने का भरोसा दिया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *