आज की ताजा खबर

अनीस अहमद खां 'फूलबाबू' के नेतृत्व में अखिलेश यादव से मिला पीलीभीत का प्रतिनिधिमंडल

top-news

बीसलपुर-पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री श्री अनीस अहमद खां उर्फ फूलबाबू के नेतृत्व में पीलीभीत के एक विशेष प्रतिनिधिमंडल ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई और प्रतिनिधिमंडल ने आंदोलन के प्रति अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।

वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री फूलबाबू ने अखिलेश यादव जी की पूर्व में हुई गिरफ्तारी पर कड़ा ऐतराज जताते हुए अपनी असहमति व्यक्त की।

वहीं, मौके पर मौजूद पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद जी ने भी छात्रों के हितों की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक में सांसद डिंपल यादव जी द्वारा छात्राओं से जुड़े मुद्दों पर सार्वजनिक रूप से रखी जा रही सक्रिय भूमिका और उनके निरंतर समर्थन की विशेष सराहना की गई।


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने कहा कि राजनीति से पहले वे स्वयं को एक पिता के रूप में देखते हैं और छात्राओं की पीड़ा को भली-भांति समझते हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक छात्र-छात्रा की सुरक्षा और संवैधानिक अधिकारों का सम्मान लोकतांत्रिक व्यवस्था का मुख्य दायित्व है। पार्टी संविधान और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप छात्रों की इस लड़ाई को अंजाम तक पहुँचाएगी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *