आज की ताजा खबर

जौहर यूनिवर्सिटी कार्रवाई का विरोध: रामपुर पहुँचा सपा का 45 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल

top-news

पीलीभीत। मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर रामपुर प्रशासन द्वारा बुलडोजर कार्रवाई के पारित आदेशों के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने सीधा मोर्चा खोल दिया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बृहस्पतिवार को पार्टी का 45 सदस्यीय उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल रामपुर सर्किट हाउस पहुँचा और प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।

सर्किट हाउस में अधिकारियों से वार्ता के बाद प्रतिनिधिमंडल सीधे जौहर विश्वविद्यालय परिसर के लिए रवाना हुआ। वहाँ पहुँचकर नेताओं ने धरना दे रहे छात्रों से संवाद किया और उनके प्रति पूर्ण एकजुटता जताई।

इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे तथा भारी पुलिस बल तैनात दिखा।


इस विरोध प्रदर्शन में पीलीभीत से सपा के जिला उपाध्यक्ष मखदूम खान भी विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने परिसर में पहुँचकर छात्रों का हाल जाना और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

मखदूम खान जिला उपाध्यक्ष, सपा पीलीभीत विश्वविद्यालय और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

समाजवादी पार्टी प्रशासन की इस एकतरफा और दमनकारी कार्रवाई के खिलाफ पूरी मजबूती से सड़क से लेकर सदन तक खड़ी है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *