आज की ताजा खबर

6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का प्रयास, बाल अपचारी हिरासत में

top-news

पूरनपुर -पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी बाल अपचारी को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूरनपुर नगर के एक मोहल्ले की निवासी महिला की छह वर्षीय पुत्री पड़ोस स्थित अपने नानी के घर आई हुई थी। बुधवार शाम को जब अन्य बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे, तभी बालिका भी घर से बाहर निकली।

आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले एक किशोर ने उसका मुंह दबा दिया और उसे जबरन पास बने शौचालय में खींच ले गया। वहां आरोपी ने बालिका के कपड़े उतारकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।


बालिका की चीख-पुकार सुनकर पास में मौजूद एक अन्य किशोर तुरंत मौके पर पहुंचा और उसने तत्परता दिखाते हुए बालिका को बचाया। घटना की भनक लगते ही बालिका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

थाना प्रभारी पवन पांडे ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी बाल अपचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और निष्पक्ष जांच के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *