आज की ताजा खबर

जिला जेल में चार दिवसीय टीबी स्क्रीनिंग कैंप संपन्न, 471 बंदियों के हुए एक्स-रे

top-news

पीलीभीत। जिला क्षय रोग केंद्र के तत्वाधान में जिला जेल में संचालित चार दिवसीय विशेष टीबी स्क्रीनिंग कैंप का समापन हो गया। शिविर के अंतिम दिन जेल अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. नरेश चंद्र ने बंदियों का गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया, जबकि सीनियर पर्यवेक्षक राजेश कुमार गंगवार ने कैदियों की काउंसलिंग की।

काउंसलिंग के दौरान गंगवार ने बंदियों को टीबी रोग के शुरुआती लक्षणों, उससे बचाव और संपूर्ण इलाज की प्रक्रिया विस्तार से समझाई। उन्होंने सलाह दी कि बैरक में खांसी आने पर मुंह पर कपड़ा रखें, लक्षण दिखने पर तुरंत बलगम की जांच कराएं और नशे से दूर रहें।


इसके बाद क्षय रोग केंद्र की एक्स-रे टेक्नीशियन आरती वर्मा ने आधुनिक पोर्टेबल मशीन से बंदियों के एक्स-रे किए। जांच के दौरान जिन कैदियों में क्षय रोग के संदिग्ध लक्षण पाए गए, उनके बलगम के नमूने सीनियर लैब टेक्नीशियन रामनरेश सिंह द्वारा फाल्कन ट्यूब में एकत्र किए गए, जिन्हें आगे की सटीक जांच के लिए जिला क्षय रोग केंद्र लाया गया है।

शिविर के आखिरी दिन 21 महिला बंदियों समेत कुल 121 कैदियों का एक्स-रे किया गया, जिनमें से 48 संदिग्ध मरीजों के बलगम के सैंपल लिए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन चार दिनों के अभियान के दौरान जिला जेल के कुल 471 कैदियों का सफलतापूर्वक डिजिटल एक्स-रे और टीबी परीक्षण पूरा किया है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *