आज की ताजा खबर

सीडीओ सतीश मिश्र का कड़ा रुख: औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 4 कर्मचारियों का वेतन रोका

top-news

पीलीभीत। विकास भवन में कर्मचारियों की लेट-लतीफी और कार्यशैली सुधारने के लिए मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्र ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार प्रातः 10:15 बजे सीडीओ ने विकास भवन का अचानक निरीक्षण किया, जिससे कार्यालयों में हड़कंप मच गया।

निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने जिला पंचायत राज, समाज कल्याण, प्रोबेशन, कृषि, सहकारिता, जिला विकास अधिकारी और उपायुक्त श्रम-रोजगार समेत कई पटल कार्यालयों का जायजा लिया। इस दौरान चार कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना के गैरहाजिर पाए गए। समाज कल्याण कार्यालय में लता कुमारी (वरिष्ठ सहायक), यूपीनेडा कार्यालय में अमित कुमार (वरिष्ठ सहायक), अल्पसंख्यक कल्याण में नदीम अहमद (वरिष्ठ सहायक) और प्रोबेशन कार्यालय में सुमित कुमार (चतुर्थ श्रेणी) गैरहाजिर मिले।


सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगने और उनकी अनुपस्थिति अवधि का वेतन रोकने के कड़े निर्देश संबंधित विभागाध्यक्षों को दिए।

कार्यालयों में अनुशासन और समयबद्धता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अभिलेखों को अलमारियों के अंदर सुरक्षित रखें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें।

 सतीश प्रसाद मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी सीडीओ ने अलमारियों पर पटल सहायकों की पदनाम स्लिप लगाने, पुराने अनुपयोगी अभिलेखों की वीडिंग कराने तथा स्वच्छता बनाए रखने की सख्त ताकीद की।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *