आज की ताजा खबर

पूरनपुर स्टेशन चौराहे पर सात पहाड़ी तोतों के साथ तस्कर गिरफ्तार

top-news

पूरनपुर-पीलीभीत। वन विभाग की टीम ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सात जीवित पहाड़ी तोतों के साथ एक आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया। पूरनपुर रेंज के वन दरोगा आशीष कुमार, हर्षित मिश्रा और सुरजीत कुमार की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर स्टेशन चौराहे के पास कार्रवाई की।

इस दौरान पुरानी साइकिल पर तीन लोहे के पिंजरों में पक्षियों को ले जा रहे गंगाराम, पुत्र जयपाल, निवासी मोहल्ला साहूकारा लाइन पार थाना पूरनपुर को घेराबंदी कर दबोचा गया। तलाशी लेने पर पिंजरों से सात जीवित दुर्लभ तोते बरामद हुए, जिनके संबंध में आरोपी कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जब्त किए गए सभी तोते एलेक्जेंड्रिन पैराकीट (पहाड़ी तोता) प्रजाति के हैं।


यह प्रजाति भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-2 के तहत पूरी तरह संरक्षित श्रेणी में आती है। कानूनन इन दुर्लभ पक्षियों का शिकार करना, व्यापार करना या इन्हें अवैध रूप से पिंजरे में बंधक बनाकर रखना संगीन और दंडनीय अपराध है।

विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं बरामद किए गए सभी सातों पहाड़ी तोतों को सुरक्षित संरक्षण में लेकर उनका डॉक्टरी स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, जिसके बाद उन्हें सुरक्षित रूप से उनके प्राकृतिक आवास जंगल में मुक्त करने की प्रक्रिया पूरी की गई।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *