आज की ताजा खबर

उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, युवाओं को मिली कमान

top-news

पूरनपुर-पीलीभीत। नगर के एक स्थानीय होटल में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें नई नगर कार्यकारिणी और युवा टीम के गठन की घोषणा की गई। कार्यक्रम में पहुंचे जिले व प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त सदस्यों को मनोनयन पत्र सौंपने के साथ पटका पहनाकर और माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया।

मुख्य अतिथि जिला संरक्षक संजीव मोहन अग्रवाल तथा जिला अध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने उपस्थित व्यापारियों को संबोधित करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का आह्वान किया। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश बंसल और प्रदेश मंत्री अश्विनी अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, इसलिए उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करने को तत्पर रहेगा।


घोषित नई नगर कार्यकारिणी में नितिश अग्रवाल को नगर अध्यक्ष, विकास गुप्ता को महामंत्री, ऋषभ अग्रवाल को कोषाध्यक्ष एवं आशीष गुप्ता को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही युवा टीम में संजीव यादव को नगर अध्यक्ष, सुभाष गुप्ता को महामंत्री तथा मारूत चावला को कोषाध्यक्ष का पद सौंपा गया है।

युवा जिला अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने युवाओं से एकजुट होकर संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का आह्वान किया। बैठक के अंत में "व्यापारी एकता जिंदाबाद" के गूंजते नारों के बीच सभी सदस्यों ने व्यापारिक हितों की रक्षा और संगठन विस्तार के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *