आज की ताजा खबर

बारिश शुरू होते ही रास्ता बना सरोवर नरकीय जीवन जीने को मजबूर लोग

top-news

बिसवां/सीतापुर। जहांगीराबाद गांव की लगभग एक हजार की आबादी वर्षों से नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। घर जाने के लिए रास्ते में भरे नालियों के गंदे बदबूदार पानी में होकर निकलना उनकी मजबूरी बन गई है। वर्षों से निरंतर पानी भरा रहने से घरों में लगे हैंडपंपों का पानी दूषित हो गया है।

इस समस्या से निजात पाने के लिए ग्राम प्रधान से लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, एसडीएम, डीएम सहित मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई फिर भी आज तक किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। बताते चलें कि रेउसा - बिसवां मुख्य मार्ग से पोस्ट आफिस और श्याम श्री हास्पिटल के बीच होकर एक इंटरलाकिंग खड़ञ्जा खान क्लीनिक व गुलशन प्लाईवुड होते हुए अनुसूचित जाति के लोगों के मुहल्ले तक गया हुआ है।


ज्यादा दिनों से पानी भरा रहने से उसमें दुर्गंध उठने लगी है। बरसात शुरू हो जाने से यह समस्या और भी भयावह हो गई है। पहले यह पानी आसपास के घरों में भर जाता था जिसके लिए तमाम लोगों ने अपने घरों को तोड़ कर ऊंचा करवाया लेकिन समस्या जस की तस रही।

डा० वकील अहमद खान, शफकत अली खान, मो०शकील, प्रकाश, राजाराम,सुरेश, रमेश, मो०नादिर, अजयपाल सिंह, मो०साजिद,मो० अशफाक,मो०उमर, बंशी लाल,केदारी, मो० हकीक व सबाहुद्दीन सहित दर्जनों लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से तुरन्त इस समस्या का समाधान कराये जाने की मांग की है। मामलें में बीडीओ धनंजय सिंह ने कहा कि जानकारी नहीं है। मैं पता करता हूं और यथा संभव समस्या को दूर कराया जायेगा।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *