आज की ताजा खबर

चोरी के सामान सहित दो शातिर चोर गिरफ्तार

top-news

हरगांव/सीतापुर। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो वांछित चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के जेवरात, नगदी तथा एक एचपी कंपनी का गैस सिलेंडर बरामद किया है। दोनों आरोपी चोरी के दो मामलों में वांछित चल रहे थे।

थाना प्रभारी आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि महोली मार्ग स्थित नहर की पुलिया के पास वाहन चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान साहिबे आलम उर्फ अजय निवासी नरियन टोला, थाना तंबौर तथा सुफियान उर्फ चांदी निवासी आसरा कॉलोनी, कस्बा तंबौर के रूप में हुई है।


पुलिस के अनुसार, साहिबे आलम के कब्जे से दो सफेद धातु की बिछिया, दो सफेद धातु की पायल तथा 1,200 रुपये नकद बरामद हुए।

वहीं सुफियान उर्फ चांदी के पास से एक जोड़ी सफेद धातु की पायल, एक पीली धातु का लॉकेट, एक सफेद धातु की चेन, 1,050 रुपये नकद तथा एक एचपी कंपनी का गैस सिलेंडर बरामद किया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *